प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

'अगर आपको विरोध करना है तो...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे...

अगर आपको विरोध करना है तो कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

'अगर आपको विरोध करना है तो...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव |

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे. कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया. इसी पर ही अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह वह सरकार है, जो विरोध को स्वीकार नहीं कर सकती है, यह केवल अपना राग अलापती रहती है. अगर आपको विरोध करना है तो पूरी तैयारी से करो, अगर पुलिस का एक डंडा आये तो आपके 50 तैयार रहने चाहिए, पूरी तैयारी से विरोध करना चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि "मुख्यमंत्री बिष्ट को कुछ जानकारी ही नहीं है. इनके संगी साथियों ने कभी वंदे मातरम् नहीं गाया है, संघ के किसी नेता ने कभी वंदे मातरम, मां तुझे सलाम कहा है. चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब को कुछ नहीं पता यह बेईमानी में लगे हुए हैं. हमारे रामजी को यह आखिरी के बेंच पर बैठा रहे हैं, आने वाले चुनाव में यह विधानसभा से ही बाहर हो जायेंगे."

'चुनाव आयोग से मांगा समय'

सपा प्रमुख ने कहा, "चुनाव आयोग से समय मांगा है और समय मिलते ही हमारा प्रतिनिधिमंडल जाएगा, क्योंकि केवल मुसलमानों, पिछड़ा, दलितों, आदिवासियों और खासकर जो पढ़ाई लिखाई नहीं समझ सकते हैं और पिछड़े हैं. उनको फॉर्म 7 से नोटिस दिया जा रहा है."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-eyes-200-billion-ai-investment-in-two-years/144108

Related to this topic: