प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UP News : अखिलेश यादव का बयान..

UP News : 'मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए' अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि..

up news  मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव, सपा, अध्यक्ष |

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ हो तो हम उत्तर प्रदेश के लोग उम्मीद करते हैं कि ये वोटर लिस्ट ठीक होगी. इधर जो अंतर नजर आ रहा है. वो इतना नजर आ रहा है कि लग रहा है कि कोई साजिश चल रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि PDA समाज का वोट काटने का और अपना वोट बढ़ाने की बात, जब एक प्रतिष्ठित अखबार में आई कि सरकार ने निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाए जाएं तो शक और गहरा हो जाता है.

'मेरठ और राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर वोटों की हेराफेरी'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मेरठ और राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर वोटों की हेराफेरी हुई है. चुनाव आयोग पर सवाल उठने का यह पहला मौका नहीं है. इस प्रक्रिया के दौरान असली मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. हम चुनाव आयोग से अपील करेंगे कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए.

'जैसे ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आई, वैसे ही...'

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आई, वैसे ही मेरी आशंकाएं सच साबित होती दिख रही हैं. मुझे करीब तीन करोड़ वोट काटे जाने की आशंका थी. प्रक्रिया के दौरान ही खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहले ही चार करोड़ वोट काटे जाने की बात सार्वजनिक मंचों पर कही थी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/america-will-sell-venezuelan-oil-this-deal-was-done/104342


 

Related to this topic: