प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार..

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने UP सरकार को घेरा, कहा - 'हथेली गरम तो पुलिस नरम'

UP News : उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि...

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने up सरकार को घेरा कहा - हथेली गरम तो पुलिस नरम

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने UP सरकार को घेरा, कहा - 'हथेली गरम तो पुलिस नरम' |

UP News : लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में चल रही कैबिनेट विस्तार की खबरों पर बात की और यूपी सरकार को घेरा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 'हथेली गरम तो पुलिस नरम' यह यूपी पुलिस का नया सिद्धांत बन गया है. गोरखपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि असली विस्तार सरकार का और विकास का 2027 में होगा. ये रूठे हुए को मनाने वाला (विस्तार) है, जब बजट पूरा खर्च हो गया है तब मंत्री बनेंगे. लखनऊ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोशिश की होगी कि एक ग्रीन कॉरिडोर बन जाए, लेकिन मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है. 

बीजेपी की सरकार, सबसे ज्यादा भष्टाचार : अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं है. ये मानक के खिलाफ सड़क डिजाइन हुई है. जहां - जहां बीजेपी की सरकार है. वहां सबसे ज्यादा बेटियां असुरक्षित हैं और सबसे ज्यादा भष्टाचार है.

अखिलेश यादव ने कहा कि जब 2027 में सपा की सरकार बनेगी तो नारी समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये दिए जाएंगे. असली सरकार और असली विकास 2027 में आएगा. उन्होंने सिलेंडर को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा कि अब मुकद्दर सिलेंडर हो गया है. भाग्य में होगा तो मिलेगा, नहीं तो लाइन में लगो. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pentagon-preps-iran-ground-strategy-amid-trumps-middle-east-push/150809

Related to this topic: