प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र में बेईमानी नहीं, संख्या बल वाले को मिले मौका

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र, चुनावी धांधली, पुलिस कार्रवाई और निवेश को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यूपी में सपा सरकार बनने का दावा किया। पढ़ें पूरी खबर।

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला बोले- लोकतंत्र में बेईमानी नहीं संख्या बल वाले को मिले मौका

Akhilesh Yadav targets BJP |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा है कि लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए, जिसकी संख्या ज्यादा हो उसे मौका मिलना चाहिए। 

पिछली बार राज्यसभा चुनाव में अगर भाजपा ने बेईमानी न की होती तो समाजवादी पार्टी तीन सीटें जीत गयी होती। उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी करती है। प्रदेश की जनता भाजपा को इस बार हमेशा के लिए सत्ता से हटा देगी।

गठबंधन में जीत के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो गठबंधन था, लोकसभा चुनाव में भी वही गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जीत ही सीट का आधार है। रायबरेली में PDA रथ यात्रा को लेकर यादव ने कहा कि कार्यक्रम, तारीख और कैसे जाना है, सब यहीं तय हुआ था। समाजवादी पार्टी की यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिला। 

रायबरेली ने तय कर लिया है, इस बार चुनाव लोधी बनाम योगी होगा। रायबरेली में जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस और स्वजातीय टास्क फोर्स के लोगों ने बहुत खराब व्यवहार किया था। इस बार रायबरेली और उस इलाके से समाजवादी पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा परिणाम आएगा।

मेरठ को लेकर भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ के लोग जान गए है कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया भाजपा ने उन्हीं के मकानों, दुकानों को तोड़ दिया। भाजपा धोखेबाज पार्टी है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निवेश और उद्योग पर झूठे दावे करती है। उत्तर प्रदेश को कागजी नहीं सच्चे उद्योगों की जरूरत है, झूठे एमओयू की जरूरत नहीं है। जब सच्चे उद्योगपति आएंगे, सच्चा निवेश आएगा, तभी उद्योग और कारखाने लगेंगे।

संभल मामले में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का हवाला

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग और विपक्ष लगातार कह रहे है कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। सम्भल के मामले में हम लोगों ने कई बार कहा कि पुलिस अन्याय कर रही है। अब वह बात सामने आ गयी है। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रूपये की फाइन लगाया है, इससे पहले जिलाधिकारी पर भी फाइन लग चुका है। 

भाजपा सरकार में पुलिस-प्रशासन जनता के साथ अन्याय कर रही है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। पुलिस चप्पल पहन कर फर्जी एनकाउण्टर कर देती है। फर्जी एनकाउण्टर में सबसे ज्यादा PDA के लोगों की हत्या हुई। एसटीएफ में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री के स्वजातीय है।

2022 चुनाव में वोट कटने का अखिलेश ने लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में नकली योगी को हटाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। 2022 में समाजवादी पार्टी को हराने के लिए भारी बेईमानी हुई थी। बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट काट दिए गए थे। जब समाजवादी पार्टी ने यह बात उठायी तो चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया। 

तब समाजवादी पार्टी ने हजारों वोटरों के शपथ पत्र दिए थे। जिन मतदाताओं के वोट काटे गये थे, वे लोग वोट नहीं डाल पाए। इसी तरह से उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में भी बड़े पैमाने पर बेइमानी और धांधली हुई थी। मीरापुर में पुलिस ने महिलाओं को वोट डालने से रोका। महिलाओं पर रिवाल्वर ताना, उसके बाद भी महिलाओं ने वोट डाला। बाद में समाजवादी पार्टी ने उन महिलाओं को सम्मानित किया था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा, 51 नए प्रस्तावों पर विचार; PMFME में 28,356 इकाइयों को ऋण

Related to this topic: