प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी की वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला: मतदाता सूची में फर्जी वोट और धांधली के लगाए गंभीर आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट जोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा इसका ऑडिट कर 'वोट की डकैती' का पर्दाफाश करेगी।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला मतदाता सूची में फर्जी वोट और धांधली के लगाए गंभीर आरोप

Akhilesh Yadav alleges irregularities in UP voter lists (File Photo) |

लखनऊ (उत्तरा प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और फर्जी वोट जोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव हारने के डर से आयोग के पीछे छिप रही है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास यादव नाम के एक व्यक्ति के नाम पर 10 वोट दर्ज हैं। सभी में माता-पिता का नाम और पता एक ही है। उन्होंने लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में दशरथ नाम के व्यक्ति से जुड़े 100 वोट मिलने का भी दावा किया।

100 विधानसभा क्षेत्रों में गड़बड़ी की शिकायत का दावा

अखिलेश ने आरोप लगाया कि जिन सीटों पर बीजेपी हार रही है, वहां फर्जी मतदाता जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 100 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी शिकायतें कर चुकी है। पार्टी के PDA प्रहरी मतदाता सूचियों की निगरानी कर रहे हैं और EPIC नंबर के जरिए कथित गड़बड़ियां सामने लाई जा रही हैं।

अखिलेश ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी मतदाता सूची का ऑडिट कराकर कथित 'वोट की डकैती' का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए वोट कटवाने, फर्जी वोट जुड़वाने और मतगणना में गड़बड़ी जैसी चुनावी अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फैक्ट्री मालिकों पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, डंडे बरामद

Related to this topic: