प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अक्षय, टाइगर, डिंपल ने महाकाल का आशीर्वाद

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने टेका मत्था, महाकाल का लिया आशीर्वाद

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने टेका मत्था महाकाल का लिया आशीर्वाद

Religious Tourism |

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे।

​भक्ति के रंग में रंगे नजर आए

​सभी सितारों ने सुबह होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने पारंपरिक वेशभूषा (धोती-सोला) धारण कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

नंदी के कान में कही मनोकामना

​मंदिर की परंपरा का पालन करते हुए अक्षय कुमार ने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने "देश की तरक्की और खुशहाली" की कामना की है। ​बाबा महाकाल के दर्शन के बाद ये सितारे काफी खुश नजर आए और उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

यह भी पढ़े: उद्यान में घास चरने पर घोड़ा जब्त, जुर्माना

https://www.primenewsnetwork.in/state/horse-seized-for-grazing-in-public-park-owner-fined/153514

Related to this topic: