प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विरोध में करणी सेना और हिंदूवादी संगठन का हंगामा

अलीगढ़ में चार मंदिरों पर लिखा- 'आई लव मोहम्मद'

अलीगढ़। यहां लोधा क्षेत्र के दो गांवों में चार मंदिरों में किसी ने 'आई लव मोहम्मद' लिख दिया। इसके विरोध में करणी सेना और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

अलीगढ़ में चार मंदिरों पर लिखा- आई लव मोहम्मद

अलीगढ़ में पांच मंदिरों पर लिखा- 'आई लव मोहम्मद'

विरोध में करणी सेना और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

अलीगढ़। यहां लोधा क्षेत्र के दो गांवों में चार मंदिरों में किसी ने 'आई लव मोहम्मद' लिख दिया। इसके विरोध में करणी सेना और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जैसे तैसे पुलिस ने इनको समझाकर शांत किया। इसके बाद लिखे गए शब्दों को मिटवाया गया।  मामले में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जा रही है।
लोधा क्षेत्र के बुलाकगढ़ी में दो और भगवानपुर में दो मंदिरों में अराजतत्वों ने आई लव मोहम्मद लिखा था। शनिवार सुबह ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ी तो आक्रोश पनप गया। गांव के ही करणी सेना के एक कार्यकर्ता सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को सूचना दे दी। पुलिस लिखे हुए शब्दों को मिटाने लगी तो सचिन ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस उसे गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।
तब तक करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व अन्य लोग आ गए और हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर दो थानों के पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद हंगामा को शांत किया गया।

Related to this topic: