प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

56 वर्षीय मंगलू परते ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बैतूल में जिंदा व्यक्ति को कागजों में कर दिया मृत घोषित, सरकारी योजनाओं से हुआ वंचित

बैतूल के खपरिया गांव निवासी 56 वर्षीय मंगलू परते का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें जीवित होने के बावजूद मृत घोषित कर दिया गया।

बैतूल में जिंदा व्यक्ति को कागजों में कर दिया मृत घोषित सरकारी योजनाओं से हुआ वंचित

Alive Man Declared Dead in Government Records, Denied Welfare Benefits in Betul |

बैतूल (मध्य प्रदेश)। में सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई एक जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया जिससे पीड़ित व्यक्ति शासन की सभी योजनाओं से वंचित हो गया पीड़ित व्यक्ति ने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

व्यक्ति को कागजों में मृत किया घोषित

दरअसल मामला ग्राम पंचायत खपरिया निवासी मंगलू परते 56 वर्षीय व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि खपरिया पंचायत के रोजगार सहायक सचिव द्वारा उसे जीवित अवस्था में आधार कार्ड दस्तावेज पर मृत घोषित किया पीड़ित ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

कलेक्टर से आधार कार्ड सुधारने की मांग

पीड़ित मंगलू परते पिता स्व. बिरजू परते उम्र 56 वर्ष जाति गोंड (आदिवासी) निवासी मुकाम खपरिया थाना बिजादेही तह. चिचोली का मूल निवासी है। जिसका आधार कार्ड नंबर 2990 2101 3819 के अनुसार जीवित अवस्था में आधार कार्ड दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया गया है। मंगलू परते ने आरोप लगाया कि सचिव एवं रोजगार सहायक कि गलती के कारण मुझे कृषि कार्य के लिए खाद उर्वरक और शासन की सम्मान निधि एवं निशुल्क राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर से आधार कार्ड सुधारने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः शिवपुरी में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक

Related to this topic: