प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एंजेल चकमा हत्या मामले सभी आरोपी गिरफ्तार

एंजेल चकमा हत्या मामले सभी आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले पर ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेसन ने कहा कि, इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एंजेल चकमा हत्या मामले सभी आरोपी गिरफ्तार एक फरार आरोपी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित

All accused arrested in Angel Chakma murder case |

देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले पर ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेसन ने कहा कि, "इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है। 

मुख्यमंत्री ने दिए पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि पूर्वोत्तर राज्यों के सभी लोग, जो यहां रह रहे हैं, काम कर रहे हैं या पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसे सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो कानून का उल्लंघन करते हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। डॉ. वी. मुरुगेसन ने बताया कि एक रेस्टोरेंट में बहस के कारण मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल छात्र की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने त्रिपुरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी बात की और कहा कि जो भी आवश्यक होगा वो किया जाएगा।

आरोपियों ने बीते 9 दिसंबर को मृतक के साथ की थी मारपीट

गौरतलब है कि देहरादून में बीते 9 दिसंबर को मृतक एंजेल चकमा अपने भाई के साथ एक कैंटीन में शराब पी रहा था, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उनकी बहस और फिर मारपीट हो गई। आरोपी युवकों ने मृतक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट करने वालों में 22 वर्षीय सूरज ख्वास, 25 वर्षीय अविनाश नेगी, 25 वर्षीय सुमित के अलावे और भी कुछ युवक शामिल थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-a-durga-temple-on-december-29/102833

महानगर में बनेगा भव्य दुर्गा मंदिर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 दिसबर को करेगी शिलान्यास

Related to this topic: