प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सेवानिवृत महिला डॉक्टर के अपहरण का आरोप..

सेवानिवृत महिला डॉक्टर के अपहरण का आरोप, IMA ने जताई चिंता

MP News : जबलपुर। जबलपुर जिला अस्पताल में पदस्थ रह चुकीं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव को जबरन ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

सेवानिवृत महिला डॉक्टर के अपहरण का आरोप ima ने जताई चिंता

सेवानिवृत महिला डॉक्टर के अपहरण का आरोप, IMA ने जताई चिंता |

MP News : जबलपुर। जबलपुर जिला अस्पताल में पदस्थ रह चुकीं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव को जबरन ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना सामने आने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा का मकसद

परिजनों और IMA का आरोप है कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की बहन द्वारा यह कदम उठाया गया है, जिसका उद्देश्य करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करना बताया जा रहा है। बताया गया है कि डॉ. हेमलता के पति और बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। डॉ. हेमलता श्रीवास्तव को कार में असहाय अवस्था में ले जाया गया। यह भी कहा जा रहा है कि उस समय उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्हें जबरन ले जाया गया।

आईएमए ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख

मामले की गंभीरता को देखते हुए IMA ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि एक सेवानिवृत्त महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने कहा, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की स्थिति और उनके ठिकाने को लेकर जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-says-navy-fleet-is-ready/130929

Related to this topic: