प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 वर्षीय छात्रा की सांप के काटने से मौत

अमेठी में 14 वर्षीय छात्रा की सांप के काटने से मौत, नाना के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई

अमेठी के गुगवाछ गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय छात्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया।

अमेठी में 14 वर्षीय छात्रा की सांप के काटने से मौत नाना के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई

Amethi: 14-Year-Old Girl Dies After Snake Bite at Grandfather's Home (File Photo) |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी के गुगवाछ गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय छात्रा कीर्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। देर रात सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी कीर्ति

जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी कपिलकांत शुक्ला की 14 वर्षीय बेटी कीर्ति अपने नाना के घर गुगवाछ गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात घर में अचानक सांप ने कीर्ति को डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। 

अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बालिका का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

बेटी की मौत की खबर से ननिहाल और पैतृक परिवार में मातम

घटना की सूचना पैतृक गांव तिवारीपुर में परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही पिता कपिलकांत शुक्ला समेत परिवार के अन्य सदस्य गुगवाछ पहुंच गए। बेटी की मौत से ननिहाल और पैतृक परिवार में मातम छा गया। 

होनहार छात्रा की अचानक मौत से ग्रामीण स्तब्ध

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक कीर्ति पढ़ाई में होनहार थी और नाना के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उसकी अचानक हुई मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। 

यह भी पढ़े:   मैहर में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से एक की मौत, 3 गंभीर घायल

Related to this topic: