प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेठी पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह'

अमेठी में अंतर्जनपदीय चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 26 बैटरियां और 5 इन्वर्टर बरामद

अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अमेठी में अंतर्जनपदीय चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार 26 बैटरियां और 5 इन्वर्टर बरामद

Amethi Police Bust Interstate Theft Gang, Four Arrested |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 26 बैटरियां, पांच इन्वर्टर, चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 38,400 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक ब्रेजा कार, एक तीन पहिया लोडर वाहन तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर ब्रेजा कार से तीन आरोपी दबोचे गए

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस को यह सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेता रोड पर संदिग्ध ब्रेजा कार को रोककर जांच की। कार में सवार सुभाष चंद्र पाठक, राजकुमार तिवारी और मनीष कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कई जिलों में करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ब्रेजा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में शटर तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का माल तीन पहिया लोडर में लादकर दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।

चोरी का माल, औजार और चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सैंठा नाला पुल के पास से उनके साथी मोहन वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की 18 नई और 8 पुरानी बैटरियां तथा पांच नए इन्वर्टर बरामद हुए। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त सरिया, हथौड़ा, पेंचकश और छेनी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र पाठक, राजकुमार तिवारी, मनीष कुमार गुप्ता और मोहन वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार का शातिर एटीएम फ्रॉड आरोपी सहारनपुर में गिरफ्तार, अवैध चरस और 7 एटीएम कार्ड बरामद

Related to this topic: