प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेठी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह

जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचे और उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

अमेठी की बाजारशुक्ल पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पाली जंगल में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ 16 तमंचे और उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

Amethi Police Busts Illegal Arms Factory, Arrests Two |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के पाली जंगल में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 11 निर्मित और पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे समेत कुल 16 अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। इसके अलावा चार जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारशुक्ल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौशल किशोर पुत्र गोपी निवासी नवीपनाह, थाना माल, लखनऊ, उम्र करीब 30 वर्ष और छोटू पुत्र सुकरू निवासी नवीपनाह, थाना माल, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई।

भारी मात्रा में तमंचे, कारतूस और बनाने के उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के नौ तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, 12 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। मौके से 52 रिपिट, 18 हैमर, 15 लोहे की नाल, 12 बट, 45 स्प्रिंग, 34 कील, नौ ट्रिगर, पांच फायरिंग पिन सहित हथौड़ी, रेती, सड़सी, भट्टी, लोहे की पत्ती, रेगमार्क, प्लायर्स व अन्य उपकरण भी मिले।

सुनसान जगहों पर ठिकाना बदलकर बनाते थे अवैध हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों मिलकर सुनसान स्थानों पर अवैध शस्त्र तैयार करते थे और पकड़े जाने के डर से स्थान बदलते रहते थे। तैयार शस्त्रों को लखनऊ और आसपास के जिलों में बेचने की बात भी पुलिस ने बताई है।

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 241/26 के तहत धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कागजात न दिखा पाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें:   समस्तीपुर में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध XUV-700 जब्त कर चालक हिरासत में

Related to this topic: