प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी, 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे

29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये गए है।

अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे

Amethi set for mega plantation drive with over 8.1 million saplings |

अमेठी, (उत्तर प्रदेश)। अमेठी में 2026 वृक्षारोपण महाअभियान के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. जिले के 29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये जा चुके है जो महाअभियान के तहत लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मांग के हिसाब से पौधों को आसपास के जिलों में भी भेजा जाएगा जिससे कि वहाँ भी वृहद मात्रा में पौधारोपण किया जा सके। जिले को 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

जल्द ही शुरु होगा वृक्षारोपण माह अभियान 

दरअसल, अमेठी में जल्द ही वृक्षारोपण माह अभियान की शुरुवात होने वाली है ऐसे में वन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 13 विकासखंडों में स्थित 29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये गए है जिसमे 85 से अधिक प्रजातियां शामिल है।

लक्ष्य से अधिक पौधे तैयार

डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि 2023 सर्वे के मुताबिक जिले में 2. 21 किलोमीटर से अधिक वृक्षावरण बढ़ा हुआ है। हमारे यहां 81 लाख से अधिक पौधे तैयार है, जो लक्ष्य से बहुत अधिक है। हम ऐसी स्थिति में है, कि जरूरत के हिसाब से दूसरे जनपदों को भी पौधे दे सकते है। जिले के 13 विकासखंडों में 29 पौधशालाएं है जिसमे 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये गए है जो हमारे टारगेट से काफी अधिक है।

53 लाख 66 हजार 100 हेक्टैयर जमीन पर लगाए जाएंगे पौधे

जिले में 53 लाख 66 हजार 100 हेक्टैयर जमीन की उपलब्धता के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। जैसे जलभराव के क्षेत्र में जामुन और अर्जुन के पेड़ लगाए जाएंगे, जबकि ऊसर के क्षेत्र में जंगल जलेबी, अर्जुन और फलदार वृक्षो में आम, जामुन समेत अन्य पेड़ लगाए जायेंगे।

यह भी पढ़ेंः बहन का इलाज कराकर अपने घर वापस जा रहा था परिवार, सामने आई गाय और पलट गई स्कॉर्पियो

Related to this topic: