प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पैसों के विवाद में युवक की हत्या

अमेठी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक की कथित तौर पर डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अमेठी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या आरोपी फरार

Amethi Youth Beaten To Death Police Investigation |

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के थाना पीपरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर छापेमारी कर रही है।

क्यों किया गया हमला? 

अमेठी के थाना पीपरपुर क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। केशवराम पुत्र लुकई चौहान निवासी ग्राम हजारीया थाना सारदा नगर जनपद लखीमपुर खीरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 11 विपक्षी नन्हे कोरी ने उनके पुत्र रामसागर पर लकड़ी के मोटे डंडे से हमला कर दिया। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश के साथ पैसे के लेन-देन और खाने-पीने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज

हमले में गंभीर रूप से घायल रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामसागर पुत्र केशवराम निवासी ग्राम हजारीया का रहने वाला था।पिता की तहरीर पर थाना पीपरपुर पुलिस ने आरोपी नन्हे कोरी पुत्र स्वर्गीय कल्लू राम कोरी निवासी ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी अरुण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया विवाद पुरानी रंजिश और आपसी कहा-सुनी से शुरू हुआ था। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहला हटूपुरा; दो की मौत, दो गंभीर
 

Related to this topic: