प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला..

'14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान', सीएम ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

Amit Shah in West Bengal : अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि  ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में विकास थम गया है.

14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान सीएम ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

सीएम ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला |

Amit Shah in West Bengal : अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में विकास थम गया है. मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं. पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को याद किया.

अमित शाह ने कहा कि 30 दिसंबर, हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है. आज ही के दिन 1943 में बंगाल के सुपुत्र और देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराने का काम किया था. हमारे आजादी के संग्राम का ये बहुत महत्वपूर्ण मकाम था. आज जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं तो बंगाल के लिए भी आज से लेकर अप्रैल तक का समय बहुत महत्वपूर्ण है. अप्रैल में बंगाल के विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की जगह विरासत, विकास और गरीब कल्याण की एक मजबूत सरकार बनाने का बंगाल की जनता का संकल्प दिखाई पड़ता है.

अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो हम बंग गौरव और बंग संस्कृति को फिर से ज़िंदा करेंगे. यह 'बंग भूमि' हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा का गठन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जो यहां के एक बड़े नेता थे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा के सभी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वासन देना चाहते हैं और वादा भी करना चाहते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हम यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे. एक ऐसी मजबूत राष्ट्रीय ग्रीड बनाएंगे, जो बंगाल से घुसपैठ को समाप्त कर देगी. इंसान छोड़ दीजिए परिंदा भी पर नहीं मार पाए हम इस प्रकार की ग्रीड की रचना करेंगे. न केवल घुसपैठ रोकेंगे, सारे घुसपैठियों को चुन-चुन कर भारत के बाहर निकालने का काम भी भाजपा सरकार करेगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-strongly-rejects-pakistans-allegations-on-minority-attacks/102961

Related to this topic: