प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने की बैठक

दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए...

दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने की बैठक अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश |

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली कार ब्लास्ट पर अमित शाह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए. दिल्ली में लाल किले के पास I20 कार में ब्लास्ट हो गया. यह कार कई बार खरीदी और बेची गई. ब्लास्ट इतना तेज था कि काफी दूर तक आवाज सुनी गई. इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. ब्लास्ट के बाद दिल्ली और आस - पास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां जांच - पड़ताल में जुटी हुई हैं. 

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-statement-on-delhi-blast-said-why-has-the-intelligence-informatio/97283

Delhi Red Fort Blast : अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल्द ही यह पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री और सरकार यह जरूर उजागर करेंगे कि इसके पीछे कौन है? दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव का बयान आया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. 

Related to this topic: