प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गुजरात के भुज में अमित शाह ने कहा...

'इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे', गुजरात के भुज में बोले अमित शाह

अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मैं आज यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम इस देश में से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे...

इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे गुजरात के भुज में बोले अमित शाह

'इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे', गुजरात के भुज में बोले अमित शाह |

Amit Shah in Gujarat : अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मैं आज यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे. ये हमारा प्रण है. एसआईआर की प्रक्रिया देश और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए है. उन्होंने गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 61वें स्थापना दिवस (रेजिंग डे) समारोह में बीएसएफ के जवानों को संबोधित किया.

अमित शाह ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव आयोग की मतदाता सूची को सही करने के लिए लाई गई एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है. हमारी सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के 9 स्थानों पर स्थापित मुख्यालय, ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड्स को समाप्त कर दिया था. 

'यह देश नक्सलवाद से हमेशा - हमेशा के लिए मुक्त हो जाएगा'

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य(ऑपरेशन सिंदूर) आतंकवाद का खात्मा, हमारे नागरिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा था. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी BSF की अनेकों उपलब्धियां हैं. वह दिन दूर नहीं, जब यह देश नक्सलवाद से हमेशा - हमेशा के लिए मुक्त हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी घुसपैठ को रोकना जरूरी है. मगर दुर्भाग्य की बात है, कुछ राजनीतिक दल इन घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा लेकर निकले हैं. चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में जो शुद्धिकरण का काम हो रहा है, उसके खिलाफ हैं.

अमित शाह ने कहा कि हमारे सभी CAPF में एकमात्र बल ऐसा है BSF, जो थल, नभ और जल तीनों क्षेत्रों में, तीनों सीमाओं पर देश की सुरक्षा को समर्पित रहता है. कच्छ की धरती ने सबसे बड़ा भूकंप झेला है. देश में कई भूकंप हुए, जहां मैं स्वयं गया हूं, मगर सब जगह तीन दशक, चार दशक, पांच दशक के बाद भी भूकंप के अवशेष मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bangladesh-earthquake-death-in-dhaka/98356

Related to this topic: