प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने राजनीति का अपराधी करण किया : अमित शाह

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पश्चिम बंगाल के भाजपा...

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने राजनीति का अपराधी करण किया  अमित शाह

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने राजनीति का अपराधी करण किया : अमित शाह |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करने के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले पंद्रह सालों में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधी करण किया है। भाजपा की सरकार ऐसा नहीं होने देगी। गुडों, भ्रष्टों, सिडीकेटों के राज को और खत्म करेगी। भय को दूर करेगी और महिलाओं को सुरक्षा देगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से ही नहीं, देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर खदेड़ा जाएगा। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील किया जाएगा। उन्होंने अपार जनादेश देने के लिए सभी लोगों को और शांति चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग व राज्य के अधिकारियों, पुलिस को सराहते हुए कहा कि लोगों ने जिस अपेक्षा से जनादेश दिया है, उसे पूरा किया जाएगा। भाजपा की सरकार चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करेगी। 

विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में राज्य के सभी 207 विधायक थे ही, कई केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और पदाधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुख्रर्जी का सपना पूरा हुआ। 1950 के बाद उनकी जन्मभूमि में भाजपा का झंडा फहरा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से जब 370 हटाया गया था तो देश भर में खुशी हुई। उस समय कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा था कि एक काम और होने पर खुशी होगी।

वह यह कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का झंडा फहरे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह काम भी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि 2016 में तीन भाजपा की विधानसभा की तीन सीटें थीं। 1921 में वह बढ़ कर 77 हो गई। और अब 207 सीटें है। उन्होंने विस्तार से जिक्र किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में कितने जिलों में किसी भी विरोधी पार्टी का खाता ही नहीं खुला और कितने जिलों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर से ममता बनर्जी को पराजित करने के लिए शुभेंदु अधिकारी की सराहना की। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि किसी राज्य में कितने-कितने साल से उसके मुख्यमंत्री नहीं बने। उन्होंने कहा कि टीएमसी, कांग्रेस आत्मनिरीक्षण नहीं करती और अपनी हार के लिए बहाने ढूंढ़ती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिया कि पश्चिम बंगाल के मनीषियों ने जो सोनार बांग्ला का जो सपना देखा था, भाजपा सरकार पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार पश्चिम बंगाल का विकास करेगी। उन्होंने राज्य मे हिंसा की घटनाओं और विरोधियों के दमन के लिए टीएमसी के साथ वाम मोर्चा की आलोचना की और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हुए जुल्म व उनकी हुई हत्या का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह भाजपा ने संघर्ष का रास्ता तय किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664

Related to this topic: