प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंगाल में शाह की हुंकार: 45 दिनों में सातवां...

बंगाल में शाह की हुंकार: 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग और घुसपैठियों की विदाई का वादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायदीघी में भाजपा परिवर्तन रैली में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर पैंतालिस दिन में सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने लगेगी।

बंगाल में शाह की हुंकार 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग और घुसपैठियों की विदाई का वादा

Amit Shah’s Bengal Vision: Job Boost, Safety, and an End to Infiltration |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के रायदीघी में भाजपा परिवर्तन रैली में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर पैंतालिस दिन में सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने लगेगी। इस साल के दिसंबर तक सभी खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। जिनकी नौकरी की उम्र समाप्त हो चुकी है, उनकी उम्र में पांच साल की छूट दी जाएगी।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने का वादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार चुन चुन कर एक एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करेगी। अत्याचार के कारण आए हिंदू शररणार्थियों को भयभीत होने जरूरत नहीं है। उन्हें इस देश की नागरिकता दी जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल मुख्यमंत्री को नहीं बदलना है। उन्हें यहां की जनता बदल देगी। पश्चिम बंगाल को घुसपैठ, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है। कानून राज और सुशासन लाना है। खोये हुए गौरव को लाना है। टीएमसी की सरकार को हटाना है। टीएमसी को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है।

भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल और वंशवाद की राजनीति पर सीधा प्रहार

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने बिहार के लालू प्रसाद समेत दूसरे राज्यें के नेताओं और उनके बेटों का नाम लेकर बताया कि किस तरह परिवारवाद, वंशवाद चल रहा है और भाजपा इसका विरोधी है। उन्होंने आगे कहा- पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पर जुल्म हुए। भाजपा सरकार उन गुडों को उल्टा लटका कर सीधा कर देगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार का नुकसान करने वालों को जेल में जेल में सलाखों के पीछे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस राज्य में माताएं-बहनें असुरक्षित हैं। भाजपा की सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करेगी।

मुख्यमंत्रि ममता बनर्जी और हुमायूब कबीर के बीच सांठगांठ का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता सरकार की ओर से विधानसभा में पेश बजट का जिक्र किया और कहा कि टेक्नोलॉजी की तुलना में मदरसा पर कई गुना खर्च करने का प्रावधान है। उन्होंने सवाल उठाया कि मदरसा में कितने पढ़ते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर बनाया। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंदिर बनाने की चिंता हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्रि ममता बनर्जी और हुमायूब कबीर के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया और कहा कि हुमायूं कबीर को बाहर जाने दिया गया और यहीं बाबरी मस्जिद बनाने दिया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि क्म्युनिस्टों ने इस राज्य को बर्बाद किया और ममता बनर्जी ने इस राज्य को गरीबी में ढकेल दिया।

तुष्टीकरण की राजनीति पर सवाल और विकास का नया रोडमैप

शाह ने पश्चिम बंगाल के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले तमाम टीएमसी नेताओं का नाम गिनाए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह चुनौती दी कि वे इन नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे पश्चिम बंगाल का विकास नहीं कर सकते। पश्चिम बंगाल का विकास भाजापा की सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में परिवर्तन करने का समय आ गया है और परिवर्तन होकर ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shankaracharyas-final-ultimatum-to-up-govt-on-cow-protection/146894

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गोरक्षा को लेकर 11 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन का ऐलान

Related to this topic: