प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM रेखा गुप्ता से मिले सांसद सांसद अनिल बलूनी

अनिल बलूनी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की भेंट, डीटीसी बस सेवा और गढ़वाल भवन पर हुई चर्चा

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड प्रवासियों के लिए लग्जरी डीटीसी बस सेवा, गढ़वाल भवन के आधुनिकीकरण और लोक संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा हुई।

अनिल बलूनी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की भेंट डीटीसी बस सेवा और गढ़वाल भवन पर हुई चर्चा

Anil Baluni meets Delhi CM Rekha Gupta |

नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख भाजपा अनिल बलूनी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट कर गढ़वाल सहित समस्त उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

उत्तराखंड के लिए लग्जरी DTC बस सेवा की मांग

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली में निवास करने वाले उत्तराखंड के प्रवासियों की सुविधा तथा दिल्ली और उत्तराखंड के बीच बेहतर आवागमन के लिए रामनगर, ऋषिकेश एवं कोटद्वार तक आधुनिक लग्जरी DTC बस सेवा शुरू करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए।

लोकभाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

उन्होंने दिल्ली में संचालित गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी अकादमि को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा उत्तराखंड की लोकभाषाओं, लोककला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक सहयोग का भी अनुरोध किया।

गढ़वाल भवन के आधुनिकीकरण का मुद्दा उठा

इसके साथ ही सांसद ने दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, ताकि यह भवन दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडवासियों के लिए और अधिक उपयोगी एवं सुविधाजनक केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

उत्तराखंडवासियों के हितों पर सकारात्मक चर्चा

अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों से जुड़े इन विषयों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिखाई गई सकारात्मकता एवं सहृदयता के लिए वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें: श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के पर्व पर आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला

Related to this topic: