प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्मैक बनाने वाले केमिकल की बड़ी खेप पकड़ी

बरेली में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 498 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रतिबंधित केमिकल की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरेली में antf की बड़ी कार्रवाई 498 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ANTF Busts Interstate Drug Network in Bareilly, Seizes 498 Kg Acetic Anhydride |

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। बरेली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में टीम ने 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद की है, जो स्मैक (हेरोइन) बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रतिबंधित प्रीकर्सर केमिकल है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी कर इस अवैध खेप को पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, बरामद केमिकल की भारी खेप हरियाणा के मेवात क्षेत्र से लाई गई थी। गिरोह की योजना इस केमिकल को बदायूं के एक व्यक्ति को सौंपने की थी, जहाँ से इसे पश्चिम बंगाल के तस्करों तक पहुँचाया जाना था। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर इस अवैध खेप को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोगेश सिंह (मास्टरमाइंड) निवासी, अमरोहा; तेजपाल सिंह निवासी, अमरोहा; अरुण कुमार  निवासी, अमरोहा; वासिद निवासी, बदायूं के रूप में हुई है।

जोगेश सिंह करता है इस पूरे नेटवर्क का संचालन

पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है, कि जोगेश सिंह इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. आरोपी इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को आपस में बांटते थे। तस्करों के कब्जे से न केवल 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद हुई है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और 1080 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।

सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

थाना शाही में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। बरामद साक्ष्यों और आरोपियों से हुई शुरुआती पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अब पश्चिम बंगाल और हरियाणा में सक्रिय अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी है। इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के ठोस इरादों को दर्शाती है।

यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, हाईवे किनारे मिला खून से लथपथ शव

Related to this topic: