प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा

अररिया के सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अररिया के आरएस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अररिया के सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Araria Road Accident: One Dead, Two Injured Near RS Thana |

अररिया (बिहार)। आरएस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाला जी धर्मकांटा के समीप आरएस मोड़ के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान आरएस वार्ड नंबर-4, मोहिनी देवी अस्पताल के समीप निवासी जगदीश सिंह के मझले पुत्र राजेश कुमार सिंह (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की गई जान

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार सिंह बाला जी धर्मकांटा में ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान आरएस मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी। हादसे में राजेश कुमार सिंह समेत तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।

घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं हादसे में घायल अन्य दो युवकों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान आरएस वार्ड नंबर-4 निवासी श्याम सुंदर गुप्ता और वार्ड नंबर-6, गिदरिया निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस के अभियान 55 गिरफ्तार और 29 भेजे गए जेल, फर्जी IPS समेत शराब और बालू माफिया पर कार्रवाई

Related to this topic: