Codeine Cough Syrup : यूपी के विभिन्न शहरों में जहरीली कोडीन कफ सिरप के कारोबार के मामले में पुलिस ने सिंडीकेट के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद..
Codeine Cough Syrup : यूपी के विभिन्न शहरों में जहरीली कोडीन कफ सिरप के कारोबार के मामले में पुलिस ने सिंडीकेट के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में सफरता प्राप्त की है। भोलानाथ कोलकाता से विदेश भागने के फिराक में था। ये इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले शामिल अमित सिंह टाटा को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
वाराणसी से कफ सिरप के नाम पर नशे का कारोबार करने के सिडीकेट का पुलिस और यूपी खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनों खूलासा किया था। लेकिन पुलिस की धर-पकड़ से पहले इस धंधे में शामिल सभी बड़े खिलाड़ी फरार हो गये थे। इस बीच पुलिस सुराग रसी के आधार पर सिंडीकेट के बड़े सौदागर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के कोलकाता से विदेश भागने की जानका मिली। पुलिस ने भोला जायसवाल को विदेश भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। सूत्रोने बताया किमसोनभद्र पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोप है कि भोला प्रसाद पूरे गिरोह की आर्थिक कड़ी था और बेटों के जरिए चल रहे इस जहरीले कारोबार को विदेश तक फैलाने में भूमिका निभा रहा था। थाईलैंड भागने के प्रयास में वह एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इस मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एसटीएफ ने शुभम जायसवाल के सहयोगी अमित सिंह टाटा को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। अमित सिंह टाटा ने पूछताछ में कोडीन युक्त कफ सिरफ रैकेट के संचालन को लेकर कई राज उगले हैं। पुलिस अब भोला प्रसाद से पूछताछ करेगी और फरार बेटे के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी।
जहरीले कफ सिरप मामले में गिरफ्तार अमित टाटा ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि फर्जी फर्मों के सहारे करोड़ों रुपए की कीमत के कफ सिरप मंगवाए गए और उसे तस्करी करके बांग्लादेश भेजा गया है। करीब 100 फर्मों के जरिए पूरा सिंडिकेट चल रहा था। अमित टाटा के मुताबिक गाजियाबाद में गैंग मेंबर विभोर राणा की गिरफ्तारी के बाद ही शुभम फरार हो गया था।
सिंडीकेट के एक सदस्य शुभम जायसवाल के गिरफ्तारी की आहट मिलते ही देश छोड़कर दुबई भाग जाने की पुलिस को आशंका है। शुभम जायसवाल के विदेश भांगने की जानकारी तब सामने आई जब गाजियाबाद पुलिस ने शुभम के लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठा की। पता चला है कि शुभम 5 नवंबर को रांची से कोलकाता गया और वहां से उसने दुबई के लिए उड़ान भरी। चर्चा है कि शुभम के साथ उसका परिवार और दोनों पार्टनर गौरव जायसवाल और वरुण सिंह भी दुबई में छिपे हैं।
मालूम हो कि कफ सिरप की अवैध तस्करी के संगठित रैकेट पर पुलिस ने वाराणसी कोतवाली में पहली FIR दर्ज की है। इस एफआईआर में शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद सहित कुल 28 लोगों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शुभम जायसवाल भाग खड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/regarding-sir-and-delhi-pollution-possibility-of-uproar-in-parliament-session/99348