ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा, टीना दांगी, ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा, टीना दांगी, ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर रात भोपाल बायपास स्थित कचनारिया आईटीआई (ITI) के सामने रेलवे ट्रैक पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। तलाशी के दौरान छात्रा का सिर घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर मिला, जबकि उसके पैरों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मौके पर पुहंची
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस के एएसआई गुलाब सिंह धाकड़ और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
मृतक छात्रा टीना दांगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि छात्रा किन परिस्थितियों या मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
यह भी पढ़े: रसोई गैस और तेल ने बढ़ाया घरेलू खर्च
https://www.primenewsnetwork.in/india/gas-cooking-oil-spike-hits-household-budgets/150394