प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को ‘अटल स्मृति संध्या’ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Atal Smriti Sandhya to Be Held in Lucknow on Vajpayee’s Death Anniversary |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 16 अगस्त को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे, जबकि प्रसिद्ध कवि प्रो. अशोक चक्रधर काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।

केजीएमयू में होगा अटल स्मृति संध्या कार्यक्रम

बैठक में डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि 16 अगस्त को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अटल स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री एवं प्रख्यात कवि प्रो.अशोक चक्रधर द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। 

यह भी पढ़ेंः   संसद गतिरोध के बीच सरकार-विपक्ष की बैठक, परिसीमन विधेयक पर किरेन रिजिजू ने मांगा विपक्ष का रुख

Related to this topic: