UP News : अयोध्या। कश्मीर का एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में नमाज़ पढ़ने की कोशिश की।
UP News : अयोध्या। कश्मीर का एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में नमाज़ पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही उसने प्रार्थना के लिए कपड़ा बिछाया, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नारे लगाने लगा।पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अबू अहद शेख बताया। वह कश्मीर के शोपियां का निवासी है।
शेख से फिलहाल राम मंदिर परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में यह पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया था।उसकी आवाजाही का पता लगाने के लिए राम मंदिर और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचा और वहां से अयोध्या आया।
हालांकि, शुरुआत में मंदिर परिसर से तीन लोगों को पकड़े जाने की सूचना आई थी। इस पर अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा - “हमारे पास केवल एक ही व्यक्ति है। वह प्रार्थना करने की कोशिश कर रहा था, जिसे सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया।”
मंदिर की सुरक्षा और एसएसएफ की तैनाती
श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी वर्तमान में एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के पास है। मंदिर की सुरक्षा में लगभग 200 जवान तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एसएसएफ का गठन किया है, जिसमें पीएसी और पुलिस के जवान शामिल हैं।मंदिर को बम से उड़ाने की कई धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं।
मंदिर को मिली थीं धमकियां
22 अगस्त 2024: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्पडेस्क नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भेजी गई, “बहुत जल्द मंदिर को नष्ट कर मस्जिद बनाई जाएगी… 4,000 किलो आरडीएक्स से मंदिर उड़ाया जाएगा।” इस मामले में यूपी एटीएस ने 14 सितंबर को बिहार के भागलपुर से मोहम्मद मकसूद को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह राम मंदिर निर्माण से नाराज था। पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए और फिर 112 पर कॉल कर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तुरंत साइबर विशेषज्ञों और निगरानी टीमों को सक्रिय किया। आंतरिक जांच में धमकी का स्रोत कुशीनगर निकला। पुलिस ने बलुआ टकिया क्षेत्र के 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से अस्थिर पाया गया।खालिस्तानी आतंकी और ‘सिख्स फॉर जस्टिस’(SFJ) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा—“हम अयोध्या, हिंदुत्व विचारधारा की जन्मभूमि, की नींव हिला देंगे।
अयोध्या में एनएसजी हब की तैयार
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार मिल रही आतंकी धमकियों के चलते सरकार अयोध्या में एनएसजी हब स्थापित कर सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है।
सुरक्षा के इंतजाम
एनएसजी यूनिट को विशेष हथियारों और एंटी-ड्रोन तकनीक से लैस किया जाएगा। मंदिर परिसर के भीतर 11 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है, जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसएफ और खुफिया एजेंसियों के कर्मी तैनात होंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mehbooba-mufti-sharp-reaction-to-ajit-doval-statement/104524