प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

16 वर्षीय किशोर की मौत

औरंगाबाद में ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद के एरौरा मोड़ पर स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

औरंगाबाद में ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने से 16 वर्षीय किशोर की मौत गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद में ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम |

औरंगाबाद (बिहार)। बिहार के औरंगाबाद जिले में सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित एरौरा मोड़ की है, जहां स्कूटी सवार प्रिंस कुमार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

एरौरा मोड़ पर स्कूटी-ट्रैक्टर भिड़े

जानकारी के अनुसार, रविवार को स्कूटी से प्रिंस कही जा रहा था। इसी क्रम में एरौरा मोड़ पर ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन- आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हादसे के बाद गांव में मातम

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

मुआवजे की मांग, पुलिस ने दी जानकारी

स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों के लिए जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हुई है। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। 

यह भी पढ़ें:   हरदा में अवैध सागौन परिवहन पर कार्रवाई में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो आरोपी पकड़े

Related to this topic: