औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र में नहर से 33 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
औरंगाबाद (बिहार)। जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गुलज़ार बिगहा नहर से संदिग्ध अवस्था में 33 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। घटना के बाद मृतका के मायके और परिवार में कोहराम मच गया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सबिता देवी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम ने भी की जांच
मृतका की पहचान पिपरा गुलज़ार बिगहा गांव निवासी उपेन्द्र राजवंशी की पत्नी सबिता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सबिता देवी की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत होने की सूचना जम्होर पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मायके वालों ने हत्या का जताया शक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मृतका के मायके वालों के अनुसार, महिला की हत्या की गई और हादसा दिखाने के लिए शव नहर में फेंक दिया गया। मायके वालों ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्राधिकारी पदाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला का शव नहर से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें: मुंगेर में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत