औरंगाबाद के एनएच-19 पर कंटेनर और बाइक की टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
औरंगाबाद (बिहार)। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित एनएच -19 पर शनिवार को एक कंटेनर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के लउआवार शिकरिया गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश पाठक के रूप में की गई है।
कंटेनर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश पाठक अपने बीमारी का इलाज औरंगाबाद से कराकर बाइक से लौट रहे थे, तभी शिवगंज बाजार के समीप एक कंटेनर गाड़ी की चपेट में आ गए जिसमें उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग को लेकर एनएच - 19 सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत करवाया तथा मुआवजे की आश्वासन पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
मृतक ससुराल में रहते थे सुरेश पाठक
परिजनों ने बताया कि सुरेश मदनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह में अपने ससुर सुदामा पाठक के घर में रहते थे। यहीं से औरंगाबाद बाइक गये थे। सुरेश की पत्नी सुशीला देवी तीर्थाटन करने के लिए केदार नाथ गई थी, जहां पिछले वर्ष उनकी भी मौत हो चुकी हो है।
पूजा सामग्री की दुकान चलाते थे सुरेश पाठक
सुरेश मदनपुर संगत रोड़ स्थित एक पूजा पाठ की सामग्रियों का दुकान चला कर जीवन यापन करते थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: छपरा में भाकपा-माले का विरोध मार्च: मॉब लिंचिंग, बुलडोजर राज और पुलिस दमन के खिलाफ उठी आवाज