प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

औरंगाबाद में बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

Aurangabad: Audacious Thieves Burgle Two Homes, Flee with Lakhs in Cash and Jewelry |

औरंगाबाद (बिहार)। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि अब तक कई मामलों में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। इसी क्रम में देर रात कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा वार्ड संख्या-8 में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। 

तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर चोर फरार 

जानकारी के अनुसार, दधपा वार्ड संख्या-8 निवासी सुषमा देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है, कि 23 जून की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह कई वर्षों से मेहनत कर आभूषण जुटाई थीं।

दूसरे घर से 50 हजार रुपये नकद चोरी 

वहीं इसी वार्ड के निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा के घर भी चोरों ने धावा बोला। उनके आवेदन के अनुसार चोरों ने घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों को मिली, जिसके बाद दोनों पीड़ित परिवारों ने कुटुंबा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

लगातार हो रही चोरी से ग्रामीणों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का अब तक उद्भेदन नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

दोनों चोरी मामलों की जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:    बलिया में अवैध प्रसूति केंद्र की बड़ी लापरवाही: प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम सील

Related to this topic: