प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान

औरंगाबाद पुलिस के अभियान 55 गिरफ्तार और 29 भेजे गए जेल, फर्जी IPS समेत शराब और बालू माफिया पर कार्रवाई

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 55 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 71 लीटर शराब, अवैध शराब की भट्ठियां, और एक फर्जी आईपीएस अधिकारी भी पकड़ा गया।

औरंगाबाद पुलिस के अभियान 55 गिरफ्तार और 29 भेजे गए जेल फर्जी ips समेत शराब और बालू माफिया पर कार्रवाई

Aurangabad Police Action: 55 Arrested, 71L Liquor Seized |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। जिले भर में चले विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 55 लोगों को धर दबोचा, जिनमें से 29 को सीधे जेल की हवा खिलाई गई है।

27 वारंट और 2 कुर्की का निष्पादन

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार प्राप्त आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। एक ही दिन में 27 वारंट और 2 कुर्की का निष्पादन किया गया। सड़कों पर 1126 वाहनों की सघन जांच हुई और 95 हजार 500 रुपये शमन की राशि वसूली गई।

71 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्करों को पकड़ा

शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रफीगंज में 56 लीटर और अम्बा में 15 लीटर कुल 71 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा गया, उनकी तीन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। वहीं अवैध शराब के अड्डों पर बुलडोजर चला है - औंजन और कंचनपुर थाना क्षेत्र में 8000 लीटर महुआ घोल को नष्ट कर 6 भट्टियों को ध्वस्त किया गया। बालू माफिया पर भी गाज गिरी है। फेसर थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और 100 सीएफटी बालू जब्त किया गया।

लूट के कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

इधर नगर थाना पुलिस ने लूट के कांड में फरार चल रहे अजित कुमार उर्फ छोटू को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एससी/एसटी एक्ट के मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तीन अभियुक्त भोला कुमार, राजेश कुमार और प्रताप कुमार पुलिस के लगातार दबिश से घबराकर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने को मजबूर हुए, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

फर्जी IPS बनकर आमजनों को डराने-धमकाने और ठगने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार

इसी क्रम में नगर थाने की पुलिस ने फर्जी IPS बनकर आमजनों को डराने-धमकाने और ठगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास सुनकर पुलिस भी हैरान है। वह खुद को कभी SSP पटना तो कभी रोहतास SP बताकर अधिकारियों को भी धमका चुका है।पूछताछ में पकड़ाए फर्जी आईपीएस ने अपना नाम विकास कुमार उम्र 24 वर्ष पिता स्व0 जगदीश सिंह साकिन-अर्कडिहरिया थाना-टेकारी जिला गयाजी बताया है। 

यह भी पढ़ें:   चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन में जल्द शामिल होंगे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री: चीनी अधिकारी

Related to this topic: