प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हत्या सहित अन्य मामलों में 18 लोग भेजे गए जेल

औरंगाबाद में देर रात पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, 45 गिरफ्तार

औरंगाबाद में पुलिस के सघन वाहन जांच अभियान में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 353 लीटर शराब, सात बाइक, एक कार और मोबाइल बरामद हुआ। 1290 वाहनों की जांच की गई।

औरंगाबाद में देर रात पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान 45 गिरफ्तार

Aurangabad Police Arrest 45 in Late-Night Crackdown, Seize Liquor |

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर मंगलवार की देर रात जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के फलस्वरूप जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 18 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

238 लीटर देसी शराब और 115 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में दो, हत्या प्रयास में पांच, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 11 तथा अन्य मामलों में 27 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 238 लीटर देसी शराब, 115 लीटर विदेशी शराब, सात बाइक, एक कार एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1290 वाहनों की जांच की गई जिसमें 55500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा साइबर पुलिस द्वारा 29950 रूपये रिकवर किया गया है। वहीं 14 वारंट का निष्पादन किया गया है। 

अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें:   पीलीभीत तिहरे हत्याकांड में तीनों का अंतिम संस्कार, 8 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: