प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में किया सामान जब्त

औरंगाबाद पुलिस के सघन अभियान में शराब और कोयला समेत भारी मात्रा में सामान जब्त, 47 गिरफ्तार

औरंगाबाद में पुलिस अभियान के दौरान 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब, वाहन, कोयला और महुआ फूल जब्त किए गए, जबकि 34 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

औरंगाबाद पुलिस के सघन अभियान में शराब और कोयला समेत भारी मात्रा में सामान जब्त 47 गिरफ्तार

Aurangabad Police Arrest 47 in Crime Control Drive, Seize Liquor and Vehicles |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 34 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

शराब, वाहन और कोयला समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त

जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में सात, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 21 तथा अन्य मामलों में 19 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 383.20 लीटर देसी शराब, 27.125 लीटर विदेशी शराब, दो कार, एक ट्रक, एक ऑटो, एक बाइक, एक 800 सीएफटी कोयला एवं 70 किलोग्राम महुआ फूल जब्त किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1025 वाहनों की जांच की गई जिसमें 57500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा छह वारंट का निष्पादन किया गया है।

कानून-व्यवस्था को लेकर आगे भी जारी रहेगा सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:   जूनियर महिला एशिया कप 2026: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर किया शानदार आगाज

Related to this topic: