औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 24 आरोपियों को जेल भेजा गया।
औरंगाबाद (उत्तर प्रदेश)। औरंगाबाद पुलिस ने जिले भर में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के अनुसार इस दौरान कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 24 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में हत्या के प्रयास के 10, आर्म्स एक्ट के 3, मद्यनिषेध के 8 और अन्य मामलों के 41 आरोपी शामिल हैं।
अभियान के दौरान 696 वाहनों की जांच
अभियान के दौरान 696 वाहनों की जांच की गई और 50,500 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूला गया। साथ ही पुलिस ने 25 वारंटों का भी निष्पादन किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए गए हैं। कुल 45.4 लीटर देशी शराब और 29.25 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और साइबर थाना द्वारा 29,500 रुपये की रिकवरी की गई है।
थाना स्तर पर की गई कार्रवाई
थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में नवीनगर थाना पुलिस ने 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की, जबकि देव थाना पुलिस ने चंदन कुमार को 40 लीटर देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह फेसर थाना पुलिस ने विकाश कुमार और सविता देवी को 5.4 लीटर देशी शराब के साथ, बड़ेम थाना पुलिस ने भीम पासवान को 12.75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
सबसे बड़ी कार्रवाई बंदेया थाना क्षेत्र में
सबसे बड़ी कार्रवाई बंदेया थाना क्षेत्र में हुई जहां आर्म्स एक्ट के कांड संख्या 97/26 में पिन्टू कुमार, सन्नी कुमार, गोविंद पासवान और गुलशन कुमार को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है और एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ेंः सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, लूट का आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार