प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में 2.142 किलो गांजा बरामद

औरंगाबाद में 2.142 किलो गांजा बरामद, छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार

औरंगाबाद के मोइद्दीनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 60 वर्षीय रामस्वरूप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 142 ग्राम गांजा और छोटी-छोटी पुड़िया बरामद हुईं।

औरंगाबाद में 2142 किलो गांजा बरामद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार

Aurangabad Police Arrest Elderly Man With 2.142 Kg Ganja |

औरंगाबाद (बिहार)। गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कारोबार करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को फेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले काफी दिनों से गांजे की कारोबार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मोइद्दीनपुर गांव में छापा मारा और उस गांव निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 किलो 142 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 

घर से चलाता था गांजे का कारोबार, 2 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी के मुताबिक आरोपी घर से गांजे का धंधा करते थे। इसकी सूचना पिछले कुछ दिनों से मिल रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने गांजा बेचने वाले रामवरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया, थैले में रखा गांजा सहित कुल 2 किलो 142 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाते थे और एक पुड़िया गांजा को 100 से लेकर 200 रुपए में बेचा करते थे। 

बाहर से गांजा लाकर आसपास के इलाकों में करता था बिक्री

पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। ये कही बाहर से गांजा लाते थे। इसके बाद उसे आसपास के इलाके में बेचते थे। उन्होंने बताया कि नारकोटिक एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। ये पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके है। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में सांप के डसने से फेरीवाले की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Related to this topic: