औरंगाबाद के ओबरा में खाद दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
औरंगाबाद (बिहार)। खाद दुकान में चोरी के एक आरोपित को ओबरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में की गई है। इसके पास से चोरी का एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
डेढ़ माह पहले महथू गांव की खाद दुकान में हुई थी चोरी
आरोप है कि डेढ़ माह पहले महथू गांव के एक खाद दुकान में चोरी हुई थी जिसमें पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई आरोपी को आज गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार ने बताया कि एक खाद दुकान में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें छानबीन के दौरान मिथुन कुमार की संलिप्तता पाई गयी। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
आरोपी के अपराधिक इतिहास का पता लगया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा एवं आगामी त्यौहार को लेकर निरंतर अभियान चलाया। इस दौरान अपराध कर्मियों एवं संदिग्धों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहें।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में 41 एटीएम कार्ड के साथ हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार, कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने का आरोप