प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद में साइबर ठगी का खुलासा: 20 लाख से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में स्टील सप्लाई के नाम पर 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी के पैसों से खरीदा गया सामान जब्त किया है।

औरंगाबाद में साइबर ठगी का खुलासा 20 लाख से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी |

औरंगाबाद (बिहार)। साइबर ठगी से संबंधित कांड में औरंगाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को साइबर थानाध्यक्ष को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि गूगल पर मिले कथित वाईजग स्टील के नंबर के जरिए छड़ सप्लाई करने के नाम पर 20 लाख 7 हजार 405 रुपये की साइबर ठगी की गई है।

साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक 22.04.2026 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त रौशन कुमार और पिंटू कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकारा

गिरफ्तार रौशन कुमार के घर से साइबर ठगी के पैसे से खरीदे गए गोदरेज कंपनी का एसी, हैवेल्स कंपनी का आरओ और एक आईफोन जब्त किया गया है। पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंटू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता श्लोक राय, स्थायी पता मेकेरा, थाना मोकामा, जिला पटना और रौशन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता अरविंद यादव, स्थायी पता कबीरपुर थाना शेखोपुर सराय जिला शेखपुरा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ेंः दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने लगाई आग, जलने से दोनों की मौत; पति समेत चार गिरफ्तार

Related to this topic: