प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

3 लाख की छिनतई का खुलासा

औरंगाबाद में 3 लाख की छिनतई का खुलासा, कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से 2.90 लाख बरामद

औरंगाबाद के ओबरा में 3 लाख की छिनतई का पुलिस ने खुलासा किया। कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से 2.90 लाख रुपये बरामद किए गए।

औरंगाबाद में 3 लाख की छिनतई का खुलासा कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से 290 लाख बरामद

Aurangabad Robbery Case Solved, Rs 2.90 Lakh Recovered |

औरंगाबाद (बिहार)। ओबरा थाना क्षेत्र में हुए 3 लाख की छिनतई कांड का औरंगाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से लूटे गए 2 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए हैं।

महिला से रुपयों से भरा बैग छीना

सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे, मामले की जानकारी देते हुए ओबरा पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.08.2026 को एक महिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओबरा शाखा से 3 लाख रुपये निकालकर जा रही थी। कारा मोड़ के आगे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था।

एक विशेष टीम का किया गठन 

इस संबंध में ओबरा थाना कांड संख्या- 341/26 दिनांक 19.08.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का विश्लेषण किया तो छिनतई में शामिल अपराधी की पहचान कुख्यात 'कोढ़ा गैंग' के सदस्य के रूप में हुई।

अभियुक्त के घर से रुपये बरामद 

इसके बाद टीम ने कटिहार के कोढ़ा क्षेत्र में अभियुक्त के घर पर सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर से 2,90,000 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस का कहना है कि कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े:    जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली

Related to this topic: