प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दोबारा चोरी करने पहुंचे आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद में दोबारा चोरी करने पहुंचे आरोपी गिरफ्तार, घर का ताला तोड़कर पंखा-मोटर पंप चुराया

औरंगाबाद के देवकुंड में घर का ताला तोड़कर पंखा और मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद में दोबारा चोरी करने पहुंचे आरोपी गिरफ्तार घर का ताला तोड़कर पंखा-मोटर पंप चुराया

Aurangabad Theft: Two Arrested for Stealing Fan and Motor Pump |

औरंगाबाद (बिहार)। एक बार डांट-फटकार छोड़ा, लेकिन दूसरी बार आरोपितों ने पुनः चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला गोह प्रखंड क्षेत्र के देवकुंड थाना अंतर्गत की है। जहां देर रात एक घर का ताला तोड़कर दो आरोपितों ने पंखा और मोटर पंप चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को चोरी की सामान के साथ धर दबोचा। आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के देवकुंड निवासी लालदेव पंडीत के पुत्र गोबिंद कुमार एवं दुलार बिगहा निवासी सत्येन्द्र प्रजापत के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। 

घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने सामान समेत दोनों आरोपियों को पकड़ा

इनके पास से पंखा और मोटर पंप बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, श्याम सुंदर पांडेय के घर का ताला तोड़ कर आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में श्याम सुंदर पांडेय ने देवकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी का पंखा और मोटर पंप बरामद किया गया है। 

पहले चोरी में पकड़े जाने के बावजूद नहीं सुधरे आरोपी, दोबारा पहुंचे जेल

थानाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि वादी श्याम सुंदर पांडेय के अनुसार, उनके किराना दुकान में आरोपित पहले काम करता था। लेकिन बीते महीने चोरी में ये पकड़े गए जिसमें डांट-फटकार के बाद आरोपितों को छोड़ दिया गया। इसके वावजूद इनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में बस-ट्रक की टक्कर में घायल युवा समाजसेवी हरि सोनी का निधन, शहर में शोक

Related to this topic: