प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जून माह की पेंशन हुई जारी

औरंगाबाद में जून माह की पेंशन हुई जारी, 2.41 लाख हितग्राहियों के खातों में DBT से पहुंचे 33.29 करोड़ रुपये

औरंगाबाद जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2,41,163 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ₹33.29 करोड़ की पेंशन राशि भेजी गई।

औरंगाबाद में जून माह की पेंशन हुई जारी 241 लाख हितग्राहियों के खातों में dbt से पहुंचे 3329 करोड़ रुपये

Aurangabad Transfers ₹33.29 Crore Pension Amount to 2.41 Lakh Beneficiaries |

औरंगाबाद (बिहार)। राज्य सरकार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के पेंशनधारियों को माह जून 2026 की पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला औरंगाबाद में योजना भवन, औरंगाबाद में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद सहित जिले के अन्य वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव प्रसारण में अधिकारियों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के महत्व एवं पेंशनधारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पेंशन राशि उपलब्ध कराने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण से लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन राशि प्राप्त हो रही है, जिससे योजना में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित हुई है।

2.41 लाख लाभुकों को मिले 33 करोड़ रुपये

औरंगाबाद जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 2,41,163 लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹33,29,45,200/- (तैंतीस करोड़ उनतीस लाख पैंतालीस हजार दो सौ) की राशि का अंतरण किया गया। 

यह भी पढ़े:   सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर नाजिम गिरफ्तार, 19 मुकदमे दर्ज

Related to this topic: