प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रतलाम के जंगल में मिला...

रतलाम के जंगल में मिला ऑस्ट्रेलिया का युवक, मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीण

रतलाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के बांगरोद और जड़वासा के बीच स्थित घने जंगल में सोमवार रात करीब 11 बजे एक ऑस्ट्रेलिया का एक युवक मिला।

रतलाम के जंगल में मिला ऑस्ट्रेलिया का युवक मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीण

Australian Man Found Mysteriously in Ratlam Forest at Night |

रतलाम (एमपी)। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के बांगरोद और जड़वासा के बीच स्थित घने जंगल में सोमवार रात करीब 11 बजे एक ऑस्ट्रेलिया का एक युवक मिला। युवक की पहचान और वहां मौजूदगी के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। युवक की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। वह जंगल में एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ पाया गया।

इलाके में मचा हड़कंप

जब स्थानीय ग्रामीणों को जंगल में एक विदेशी युवक के होने की सूचना मिली, तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक रास्ता भटक कर जंगल की ओर निकल गया था।

पुलिस नामली थाने लेकर पहुंची

पुलिस टीम युवक को रात में ही नामली थाने लेकर पहुंची। वहां उससे पूछताछ की जा रही है कि वह रतलाम कैसे पहुंचा, उसके पास वैध दस्तावेज (पासपोर्ट और वीजा) हैं या नहीं, और वह इतनी रात को अकेले जंगल में क्या कर रहा था। पुलिस विदेशी दूतावास और संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना देने की प्रक्रिया में है।

युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है पुलिस

पुलिस फिलहाल युवक के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी यात्रा पर था या किसी अन्य उद्देश्य से इस क्षेत्र में आया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/morena-forest-guard-murder-main-accused-arrested-in-ahmedabad/157325

वनरक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, हलवाई बनकर छिपा था आरोपी

Related to this topic: