प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑटो ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा के साथ...

ऑटो ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम। शहर में सुरक्षा और विश्वास को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर..

ऑटो ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

ऑटो ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार |

नर्मदापुरम। शहर में सुरक्षा और विश्वास को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर, जिस पर एक परिवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने की जिम्मेदारी सौंपता था, उसने ही 15 साल की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया।

रोज स्कूल लाने और ले जाने का काम करता था

आरोपी का नाम मुकेश कीर (50) है। वह पीड़िता को रोजाना स्कूल लाने और ले जाने का काम करता था। परिजनों ने उस पर भरोसा कर अपनी बेटी की सुरक्षा उसके हाथ में सौंपी थी।घटना वाले दिनआरोपी छात्रा को स्कूल छोड़ने के बजाय 'घूमाने' के बहाने हिंगलाज माता मंदिर के पास सुनसान इलाके में ले गया।

वारदात और धमकी

मंदिर के पास ले जाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने छात्रा को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे मासूम बुरी तरह डर गई थी।

पुलिस की कार्रवाई

छात्रा के व्यवहार में बदलाव और डरी-सहमी स्थिति देखकर जब परिजनों ने पूछताछ की, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा और 'स्कूल ट्रांसपोर्ट' के लिए चुने जाने वाले व्यक्तियों के चरित्र सत्यापन (Verification) की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: