प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक की जेब में रखा मोबाइल बना ढाल, युवक की बची जान

शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे चालक की ओर बढ़ी, लेकिन उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन ढाल बन गया और बड़ा हादसा टल गया।

ऑटो चालक की जेब में रखा मोबाइल बना ढाल युवक की बची जान

Auto driver's mobile phone shields young man's life |

सतना। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे चालक की ओर बढ़ी, लेकिन उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन ढाल बन गया और बड़ा हादसा टल गया। मोबाइल से टकराने के कारण गोली की रफ्तार कम हो गई, जिससे युवक को केवल पैर में मामूली चोट आई।

फायरिंग कर फरार हो गये आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपसी रंजिश का मामला

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/18-month-old-boy-died-after-falling-into-an-open-septic-tank-in-a-govt-school/105382

सरकारी स्कूल परिसर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत

Related to this topic: