प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद का हमला

'गो-माता को राज्य माता घोषित करें', CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद का हमला

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की..

गो-माता को राज्य माता घोषित करें cm योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद का हमला

'गो-माता को राज्य माता घोषित करें', CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद का हमला |

Avimukteshwaranand Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे. अगर आप सच में हिंदू हैं तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें. यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो गैर हिंदू घोषित कर देंगे. 

प्रयागराज माघ मेले में पालकी में स्नान के लिए जा रहे शंकराचार्य को पालकी से उतरकर स्नान करने के लिए कहा गया और साधु संतों के साथ धक्का मुक्की हुई. इसके बाद शंकराचार्य 11 दिन के अनशन पर बैठ गए. प्रशासन उन्हें दो नाटिस जारी किए गए, जिसमें उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा गया. 28 जनवरी को शंकराचार्य ने बिना स्नान किए ही माघ मेला छोड़ दिया.  

माफी मांगने का भी एक तरीका होता है : शंकराचार्य

शंकराचार्य ने कहा कि अब नकली हिंदुओं का पर्दाफाश किया जाना है. जितने भी हिंदू हैं, उनके साथ बहुत बड़ा छल हो रहा है. यह छल खुद को साधु, योगी, संत और भगवाधारी कहने वाले व्यक्ति और उसकी पार्टी द्वारा किया जा रहा.

उन्होंने कहा कि माफी मांगने का भी एक तरीका होता है, क्षमा याचना करनी पड़ती है. प्रशासन हमें लालच दे रहा था कि आप ऐसे नहा लीजिए, आपके ऊपर फूल बरसा देंगे. अगले साल चारों शंकराचार्यों के लिए प्रोटोकॉल बना दिया जाएगा, लेकिन हमने नकार दिया, जिन संन्यासियों पर आपने लाठियां बरसाईं, उनसे मांफी मांगिए. अगर वे क्षमा कर दें, लेकिन इस सब के लिए प्रशासन आगे नहीं आया.

'इतिहास में पहली बार किसी शासक ने किसी शंकराचार्य से मांगा प्रमाण'

शंकराचार्य ने कहा कि अगले साल माघ मेले में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करेंगे. इतिहास में पहली बार किसी शासक ने किसी शंकराचार्य से प्रमाण मांगा. विश्व में आपके यहां का गो मांस बिक रहा है. इसे 40 दिन में रोककर दिखाइए, तभी हम मानेंगे कि आप हिंदू हैं. अगर 40 दिन बीत गए और यह नहीं हुआ तो हम लखनऊ आएंगे. वहां संत-महंतों के साथ बैठकर निंदा करेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhendu-targets-state-govt-over-nazirabad-fire/131164

Related to this topic: