अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में SIT का बड़ा खुलासा। 113 लोगों से पूछताछ और फर्जी 'सीताराम रसोई' ट्रस्ट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी का पैटर्न सामने आया।
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसआई टी ने अब तक 113 लोगों से 5000 से अधिक सवाल पूछे हैं। साथ ही करीब 2000 घंटों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगालने में जुटी है।
25 से 30 संदिग्ध एसआईटी के शक के घेरे में
बताया जाता है कि पूछताछ के बाद एसआईटी ने 25 से 30 संदिग्धों को शक के घेरे में रखा है। इनमें बैंक कर्मचारी, ट्रस्ट से जुड़े लोग और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। दान पेटी से चंदा चोरी करने का पूरा खेल एक पैटर्न में चल रहा है।
चंदा चोरी के खेल का पैटर्न अनलॉक
दान पेटी से चंदा चोरी तक के पूरे खेल का पैटर्न अनलॉक करने का दावा किया जा रहा है। एसआईटी ने जांच में पाया कि चोरी करने का तरीका एक जैसा रहा है। अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के शिफ्ट पैटर्न में कभी बदलाव नहीं हुआ। जबकि, टिन्नू यादव भी इसी शिफ्ट में रहता था। हर शिफ्ट में कुछ दिनों के बाद कर्मचारियों का बदलाव होता था, लेकिन इनकी शिफ्ट में ऐसा कभी नहीं हुआ। ये सब बातें इस मामले को और भी रहस्यमय बना देती हैं।
संदिग्ध लोगों ने मिलकर बनाया फर्जी ट्रस्ट
एसआईटी की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि चंदा चोरी से जुड़े संदिग्ध लोगों ने मिलकर एक फर्ज़ी ट्रस्ट बनाया है। सीताराम रसोई नाम से बने ट्रस्ट का लोगो भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिलता-जुलता बनवाया गया है।
दानदाताओं को लिंक भेज कर ट्रस्ट में लिये जाते थे पैसे
ट्रस्ट को चंदा देने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को डायवर्ट कर कर सीताराम रसोई नाम से बने ट्रस्ट में ऑनलाइन चंदा दिलवाया जाता था। ये लोग चंदा लेने के लिए श्रद्धालुओं को दान-दक्षिणा के लिए लिंक भी भेजते थे। साथ ही एक वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाया गया है।
खातों में लेन-देन का पता लगाने में जुटी एसआईटी
सीताराम रसोई नाम से ट्रस्ट का पंजीकरण कर श्रद्धालुओं से भोजन सेवा, भंडारा और धार्मिक कार्यों के नाम पर आर्थिक सहयोग मांगा जाता है। एसआईटी ये पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी राशि जुटाई गई और किन-किन खातों में उसका लेन-देन हु
यह भी पढ़ें: Prime News exclusive: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़: 4 किलो चांदी के आभूषणों की रसीद नहीं मिलने का दावा
यह भी पढ़ें: गंज शहीदा मस्जिद को गिराने के नोटिस का वक्त खत्म, पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भारत का करारा जवाब
यह भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी, कहा- योग भारत की विरासत
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के भाषण के दौरान मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए बीजेपी एमएलसी, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: अब ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर भी सफर कर सकेंगे यात्री, नियमों में बदलाव पर चल रहा मंथन