प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार

आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार, पुलिस ने सियरहा अंडरपास के पास दबोचा

आजमगढ़ की बिलरियागंज पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर रब्बानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से लौटकर भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं।

आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार पुलिस ने सियरहा अंडरपास के पास दबोचा

Azamgarh: 50,000 bounty gangster Rabbani arrested near Siyarha underpass |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)।  बिलरियागंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 50 हजार के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार सुबह करीब 6:46 बजे सियरहा अंडरपास से कंधरापुर जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिलरियागंज थाने में चोरी, आबकारी, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अयूब नगर कस्बा निवासी रब्बानी पुत्र फिरोज अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके गिरोह के विरुद्ध बिलरियागंज थाने में मोबाइल चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 276/24, 277/24 और 278/24 दर्ज किए गए थे। इन मामलों की विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए थे। तीनों मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजे जा चुके हैं।

मुकदमा दर्ज 

पुलिस के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों के आधार पर रब्बानी और उसके साथियों के खिलाफ गैंग चार्ट का अनुमोदन 26 मई 2026 को किया गया था। इसके बाद बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 143/26 के तहत धारा 2(b)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुंबई से लौटकर छिपा था अभियुक्त

पुलिस टीम जैगहा चौराहा और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी महाराष्ट्र/मुंबई से वापस आया है और एक्सप्रेस-वे के नीचे वाले रास्ते से कंधरापुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सियरहा अंडरपास से कंधरापुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया।

सात मुकदमों में दर्ज है नाम

गिरफ्तार रब्बानी की उम्र करीब 31 वर्ष बताई गई है। उसके खिलाफ बिलरियागंज थाने में चोरी से संबंधित तीन मुकदमों के अलावा आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 तक कुल सात अभियोग दर्ज हैं।

25 हजार से बढ़ाकर किया गया था इनाम

रब्बानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के 16 सितंबर के आदेश के तहत इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:   बहराइच में तालाब किनारे मिला 55 वर्षीय शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी

Related to this topic: