प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजमगढ़ में ₹6.75 लाख की साइबर ठगी

आजमगढ़ में ₹6.75 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में ₹6.75 लाख की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल, ईयरबड और ₹4,020 नकद बरामद हुए।

आजमगढ़ में ₹675 लाख की साइबर ठगी आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh Cyber Fraud Case, Accused Arrested |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ₹6.75 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, JBL WAVE BEAM 2 ईयरबड और ₹4,020 नकद बरामद किए हैं।

मोबाइल गुम होने के बाद खाते से निकाले गए ₹6.75 लाख

पुलिस के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया निवासी सुफियान अंसारी का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद 10 नवंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 के बीच उनके बैंक खाते से कुल ₹6,75,476 की धोखाधड़ी कर निकासी की गई। मामले में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से झारखंड के युवक तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर झारखंड के गोड्डा जनपद निवासी मो. अफराज अहमद (21) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे थाना परिसर से करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया।

चोरी के मोबाइल से यूपीआई बनाकर करते थे खरीदारी और लेन-देन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइल में लगी सिम से लिंक बैंक खातों का यूपीआई तैयार कर ज्वेलरी शॉप, मॉल और अन्य दुकानों पर खरीदारी एवं लेन-देन किया जाता था। इसके बाद दुकानदारों के माध्यम से रकम को नकद प्राप्त कर आरोपी और उसके साथी आपस में बांट लेते थे।

आरोपी पर बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ में धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 

यह भी पढ़े:   लखीसराय पुलिस की कार्रवाई, तीन अजमानतीय वारंटी गिरफ्तार 

Related to this topic: