प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, आजमगढ़ में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप आजमगढ़ में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh Police Arrests Rs 10,000 Rewarded Accused in Rape Case |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को आजमगढ़ रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर युवती को मुंबई ले गया आरोपी, चार माह तक रखा

पुलिस के अनुसार, वादिनी की करीब नौ माह पूर्व गुलाब चौबे उर्फ संजय चौबे से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे अपने साथ मुंबई ले गया, जहां करीब चार माह तक किराये के मकान में रखा।

शादी के लिए दबाव बनाने पर युवती से मारपीट और धमकी का आरोप

आरोप है कि जब वादिनी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अभियुक्त ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बाद में उसे मारपीट कर आजमगढ़ रोडवेज पर छोड़कर चला गया। अभियुक्त पर फोन के माध्यम से गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पर घोषित हुआ 10 हजार का इनाम

इस मामले में वादिनी की तहरीर पर 17 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 169/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा गया आरोपी

गुरुवार 13 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 12:30 बजे अभियुक्त गुलाब चौबे उर्फ संजय चौबे (42 वर्ष) पुत्र नन्हे चौबे उर्फ भोला राम चौबे, निवासी पचौली विशुनपुर मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़े:   UPSSSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Related to this topic: