प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़: तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से अवैध हथियार और नकदी बरामद हुई है।

आजमगढ़ तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़ 25-25 हजार के दो इनामी चोर गिरफ्तार पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चोरी |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। तहबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के दो 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपितों को उपचार के लिए सीएचसी तहबरपुर भेजा गया। इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा व तीन जिंदा कारतूस तथा 15,250 रुपये नकद बरामद किए गए।

दिलशाद के खिलाफ 13 और सोनू के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिलशाद पुत्र नसरूद्दीन निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली और सोनू अली उर्फ असगर पुत्र शमशेर निवासी बजेड़ा भगवानपुर, थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दिलशाद के खिलाफ 13 और सोनू अली के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।

जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, 28/29 सितंबर की रात तहबरपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और वांछित आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और करीब 3:15 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने कबुला जुर्म

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बताया कि गिरोह के सदस्य हाईवे और एक्सप्रेस-वे के आसपास SUV खड़ी कर आसपास के गांवों में ऐसे मकानों की रेकी करते थे, जहां चोरी करना आसान हो। रात में छत या घर के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर मशीन से दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले काटकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी की जाती थी। चोरी के बाद सभी सदस्य निर्धारित स्थान पर पहुंचते थे, जहां SUV चालक उन्हें लेकर फरार हो जाता था।

अंबेडकरनगर में भी की चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर अहरौला की दो, तहबरपुर की दो, बिलरियागंज की दो तथा अंबेडकरनगर के जैतपुर क्षेत्र की एक चोरी की घटना के अनावरण का दावा किया गया है।

गिरोह के चार सदस्यों को 20 अगस्त को किया गिरफ्तार

इस गिरोह के चार सदस्यों को पूर्व में 20 अगस्त को अहरौला और तहबरपुर पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, चोरी के जेवरात, 29,230 रुपये नकद, XUV-500, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए थे। अब तक गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके है।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में मातृ नवमी पर अनोखी पहल: 9,800 अजन्मी बेटियों और 52 लावारिस शवों का होगा पिंडदान

Related to this topic: